Spread the love

हमीरपुर

हमीरपुर में मिल्खी पेट्रोल पंप के पास निजी बस व स्कूटी सवार की टक्कर हो गई। टक्कर में स्कूटी सवार व्यक्ति को हल्की चोटे आई है।

जानकारी के अनुसार बस स्टैंड से पक्का भरो की तरफ जा रही एक निजी बस जैसे ही मिल्खी पेट्रोल पंप के पास पहुंची। तो स्कूटी से बस की टक्कर हो गई। टक्कर में स्कूटी सवार बाल बाल बचा। हालांकि हादसे में स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई है।

हादसा किसकी गलती से हुआ है इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनों को रास्ते से हटाया और यातायात बहाल कर हादसे की जांच में जुट गई।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *