Spread the love

राष्ट्रीय कला मंच द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘सिंदूर संकल्प’ नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर छात्रावास में विद्यार्थी परिषद ने करवाया सांस्कृतिक कार्यक्रम

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. सीमा ठाकुर जी रही कार्यक्रम का शुभारंभ दीप्प्रज्वलन से हुई, छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। लोकनृत्य, गीत और नाटक के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई, सरोजिनी नायडू जैसी वीरांगनाओं की गाथाएं जीवंत की गईं। 

मुख्य अतिथि ने भाषण देते हुए कहा, “महिलाएं राष्ट्र की रीढ़ हैं। शिक्षा और संस्कृति के माध्यम से वे समाज को नई दिशा प्रदान करती हैं। आज का दिन हमें प्रतिज्ञा लेने का अवसर देता है कि हम लैंगिक समानता सुनिश्चित करेंगे।” छात्राओं को स्वावलंबी बनने और सामाजिक बदलाव लाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि निकिता लखनपाल जी रहे उन्होंने आश्वाशन देते हुए कहा की यह कार्यक्रम छात्र जीवन में महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय एकता के संदेश को केंद्र में रखकर करवाया गया है 

एबीवीपी हमेशा छात्र हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध रही है। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सांस्कृतिक जागरण को बढ़ावा दिया । सभी छात्रावास की बहनें आमंत्रित रही 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *