Spread the love

विद्या नंद शर्मा ने चौपाल विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद सराहां वार्ड से चुनाव लड़ने का एलान किया है। उनका कहना है कि अगर यह वार्ड अनारक्षित रहता है, तो वे चुनाव लड़ेंगे। शर्मा ने कहा कि आम जनता का साथ मिला तो वे मिलकर चहुंमुखी विकास करेंगे।

शर्मा ने लोगों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के अस्तित्व और विकास के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की है और कहा कि हमें मिलकर क्षेत्र का विकास करना है, नशे से युवाओं को बचाना और खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करना होगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी काम किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि पंचायतों और स्थानीय संगठनों के सहयोग से विकास कार्यों को गति दी जाएगी ताकि हर गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

शर्मा ने यह भी कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को नजदीक से समझते हुए उनका समाधान करना जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि जनता का सहयोग और आशीर्वाद मिला तो वे पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *