Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी के छोटा शिमला थाना क्षेत्र के तहत स्ट्राबरी हिल में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे पर लटके युवक के शव को उतारकर कार्रवाई शुरू की। मौत को गले लगाने वाले शख्स की पहचान नरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है और उसकी आयु 35 साल है। मूलतः वह सोलन जिला का रहने वाला था।जानकारी अनुसार वह स्ट्राबरी हिल में किराए के कमरे में रह रहा था और फिलहाल कोई काम धंधा नहीं करता था। माना जा रहा है कि मानसिक तनाव के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है। छोटा शिमला थाना पुलिस खुदकुशी के कारणों की पड़ताल में जुट गई है। एसपी शिमला मोहित चावला ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ