Spread the love

सोलन,हिमशिखा न्यूज़

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं सोलन नगर निगम के सह प्रभारी राजीव सैजल एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
राजीव सैजल ने कहा कि भाजपा इन नगर निगम चुनावों में विजय की ओर बढ़ रही है और हम नगर निगम सोलन में सभी 17 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहर है। उन्होंने कहा नगर निगम सोलन शहर की आवश्यकता थी और इस एक को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरा किया। कांग्रेस ने सोलन के साथ हमेशा नाइंसाफी की पर इंसाफ जयराम ठाकुर ने किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सोलन का दर्द पता है पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जब मुख्यमंत्री थे तब 2015 में सोलन शहर को नगर निगम का दर्जा क्यों नहीं दिया, आज वीरभद्र सिंह हिसाब दे कि 2012 से 2017 तक सोलन के लिए उन्होंने और उनकी सरकार ने किया क्या। सोलन शहर के लिए क्या क्या कांग्रेस नेताओं ने किया है उसका वाइट पेपर सामने लाए।उन्होंने कहा जिस प्रकार से कांग्रेस मुख्यमंत्री पर टिप्पणी कर रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है, मुख्यमंत्री भाजपा के कार्यकर्ता है और जिस प्रकार से पार्टी के निर्देश होंगे वह कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी निराश है।

उन्होंने समझ नही आ राह की वो क्या करे, आज कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और नगर निगम चुनावों के बाद पूरी तरह डूब जाएगा।वीरभद्र सिंह की तबीयत ठीक नही है और उन्होंने कांग्रेस ज़बरदस्ती सोलन चुनावों में ला रही है।कांग्रेस की अंदरूनी स्तिथि खराब है, चार दिन पूर्व कोई कांग्रेस में आता है उसे कांग्रेस एक चेहरा बनाने की कोशिश करती है, गंगू राम मुसाफिर को दर किनारे किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र एक धगोस्ला है, धोका पत्र है और एक छलावा है।

500 करोड़ का घोषणा पत्र किधर से पूरा करेगी कांग्रेस।
कांग्रेस जनता को गुमहरा करने की कोशिश कर रही है पर जनता सब जानती है।सुखराम चौधरी ने कहा शिमला के बाद सोलन सबसे तेज़ गति से बढ़ने वाला शहर है, वीरभद्र बताए कि नगर निगम का दर्जा उन्होंने सोलन को क्यों नहीं दिया।कांग्रेस के पोस्टर पर लिखा है बदलाव के लिए कांग्रेस को वोट दे पर धनीराम शांडिल बताएं कि सोलन के लोए उन्होंने किया क्या।शांडिल यहाँ से मंत्री भी रह चुके है।तब उन्होंने सोलन के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि सोलन की जनता मन बना चुकी है और 7 तरीके को नगर निगम सोलन भाजपा की बनानी तय है।उन्होंने कहा कि सोलन को पेयजल योजनाएं भाजपा सरकार ने दी है, सब्ज़ी मंडी भाजपा से दी, कांग्रेस ने तो मरम्मत के पैसे भी नही दिए।उन्होंने कहा कि भाजपा विकास में विश्वास रखती है और कांग्रेस भ्रस्टाचार में।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *