Spread the love

सोलन,हिमशिखा न्यूज़

नगर निगम सोलन तथा नगर पंचायत कण्डाघाट की परिधि में 07 अप्रैल, 2021 को निर्वाचन के दृष्टिगत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस सम्बन्ध में उपायुक्त सोलन एवं निर्वाचन अधिकारी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।इन आदेशों के अनुसार नगर निगम सोलन तथा नगर पंचायत कण्डाघाट की परिधि में सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, शिक्षण संस्थानों तथा औद्योगिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। उक्त क्षेत्रों की परिधि में 07 अप्रैल, 2021 को दुकानें भी बन्द रहेंगी। नेगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्ट अधिनियम 1881 की धारा 25 के तहत एवं दिहाड़ीदारों के लिए भी यह वैतनिक अवकाश होगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ