Spread the love

धर्मशाला ,हिमशिखा न्यूज़ 

स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त मुहिम चलाई जा रही है। इसमें जहां भ्रष्टाचारियों को रंगे हाथों पकड़ा जा रहा है, वहीं 10 साल पुराने लंबित मामलों में चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया में भी तेजी आई है।ताजा घटनाक्रम में स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने बाबा बडोह उपमंडल के तहत कंडी सेक्शन में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता कुलदीप को 40 हजार की रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।डीएसपी बलबीर जसवाल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार की शिकायत पर कार्रवाई की गई हैै। उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। पूछे जाने पर डीएसपी ने कहा कि आरोपित कनिष्ठ अभियंता की चल व अचल संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ