Spread the love

देहरा,हिमशिखा न्यूज़

देहरा एवं ज्वालामुखी उपमण्डल में ड्राइविंग टेस्ट रद्द : एसडीएम
देहरा 21 अप्रैल : एसडीएम देहरा एवं ज्वालामुखी धनबीर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उप मण्डल देहरा में दिनांक 22 को देहरा, 28 को हरिपुर, 29 को डाडासीबा एवं ज्वालामुखी उपमंडल में 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के ख़तरे की गम्भीरता के चलते सरकार के आदेशों का पालन करते हुए यह टेस्ट रद्द किया गया है। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के दौरान भीड़ एकत्रित होती है, अतः भीड़ से बचने के लिए फिलहाल इसे रद्द किया गया है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ