Spread the love

लाहुल(जिस्पा),हिमशिखा न्यूज़

नजातीय जिला लाहुल-स्पीति के जिस्पा-केलंग-मनाली- दिल्ली के बीच अटल रोहतांग टनल होकर जाने वाली वोल्वो बस सेवा आरम्भ हो गयी है। करीब 684 किलोमीटर के इस देश में सबसे लंबी दूरी के बस रुट का सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ रामलाल मार्कंडेय ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।मार्कंडेय ने कहा कि अटल टनल रोहतांग के बनने से लाहुल घाटी में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ गई है। पहले लाहुल में एचआरटीसी की केवल केलांग डिपो की ही बस सेवाएं चला करती थीं। अब लाहुल -स्पीति से वोल्वो बस सेवा आरम्भ की है। उन्होंने मनाली से चंद्रताल के लिए भी पथ परिवहन निगम की बस सेवा का शुभारंभ किया जो कि मनाली से चन्द्रताल व वापस मनाली के लिए चलेगी। मार्कंडेय ने कहा कि इन दोनों बस सेवाओं से घाटी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही साथ विश्व के पर्यटन मानचित्र पर लाहुल-स्पीति एक विशिष्ट स्थल के रूप में चित्रित होगा। 4 जुलाई को वे त्रिलोकनाथ-ताबो के बीच परिवहन निगम की बस सेवा का आरम्भ होगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ