Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

कांग्रेस  विधायक विक्रमादित्य सिंह ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की शिक्षको के खिलाफ  सार्वजनिक टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए उनसे शिक्षको से सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगने को कहा है।उन्होंने कहा है कि महेंद्र सिंह ने शिक्षकों का घोर अपमान किया है जिसे सहन नही किया जा सकता है।
विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि महेंद्र सिंह ने शिक्षकों के प्रति उनकी मानसिकता को प्रदर्शित कर दिया है।कोरोना काल में शिक्षकों को प्रथम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं की संज्ञा देने वाली भाजपा नेताओं की पूरी पोल खुल गई है।विक्रमादित्य सिंह ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि उन्हें सत्ता का नशा इस कदर छाया है कि वह अधिकारियों के साथ साथ आम लोगों को भी सरेआम धमकाते रहतें है।पिछले दिनों मुख्य सचिव का जिस प्रकार से उन्होंने मंत्रीमंडल की बैठक में अपमान किया है,वह पूरी तरह निदनीय है।मुख्यमंत्री की अपने इस मंत्री के अपमान जनक व्यवहार पर खामोशी का साफ अर्थ है कि उनका अपने मंत्रियों पर कोई नियंत्रण नही है,और उन्होंने इन्हें अधिकारियों, लोगों को धमकाने की खुली छूट दे रखी है।विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश में होने वाले तीन उप चुनावो को सामने देख भाजपा पूरी तरह बौखलाहट में है

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ