Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

हिमाचल  में अगले कुछ दिन तक आंधी, तूफान व लगातार बरसात होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में प्रदेश भर में विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में ल्हासे गिरने, सड़क टूटने/बह जाने और नदी-नालों में भारी बाढ़  जैसी स्थिति अचानक उत्पन्न हो सकती है, जिस कारण सफर करना जोखिम भरा व घातक हो सकता है। हिमाचल पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू  ने प्रदेश वासियों और पर्यटकों से अपील की है कि ऐसे मौसम  में केवल उन स्थितियों में ही घर से बाहर निकले जब ऐसा करना अत्यंत जरूरी हो। यदि सफर करना बहुत जरूरी भी हो तो अपने वाहन की बिन्ड शिल्ड की अच्छी तरह सफाई करें और वाहन को अत्यंत सावधानी से चलाएं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ