शिमला,हिमशिखा न्यूज़
कुछ समय पहले शिमला के आसपास के इलाकों में तेंदुआ देखा गया था। इसी बीच शिमला के सटे कनलोग इलाके के एक दिन दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर गत सायं एक से 5 साल की बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया। आज सुबह बच्ची का सिर बरामद कर लिया है। वन विभाग के अधिकारी व पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।
बताया जा रहा है कि शिमला के कनलोग इलाके में होंडा शोरूम के साथ ढारे में रह रहे झारखंड के मजदूर की पांच वर्ष की बेटी को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया। देर रात तक बच्ची की तलाश की गई। हालांकि देर रात वन्यजीव विभाग को लड़की के कुछ कपड़े मिले थे। कुछ जगहों से खून के धब्बे भी मिले थे। शुक्रवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान बच्ची का सिर मिला है। बच्ची का नाम प्रियंका पुत्री मनोज गांव बेरटोली डाकघर- टोटो , गुमला (झारखण्ड) है। बच्ची अपनी दादी और दादा के साथ कनलोग में रहती थी और बच्ची के मां-बाप झारखंड में हैं। वहीं, इस मामले में कनलोग की पार्षद बृज सूद ने बताया कि साथ लगते जंगल से बच्ची का सिर बरामद किया गया है। वन्य जीव विभाग के डीएफओ कृष्ण कुमार ने बताया कि पूरे क्षेत्र में अलर्ट कर दिया गया है।