Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

हॉकी के सितारे वरुण को एक करोड़ देगी जयराम सरकार, डीएसपी की कुर्सी भी
जल्द बनेगी खेल नीति
टोक्यो ओलंपिक  में भारत की पुरुष हॉकी टीम  ने 41 साल के अंतराल के बाद ओलंपिक पदक जीतने का गौरव हासिल किया है। इसे बाद टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देने का ऐलान किया जा रहा है। भारतीय हॉकी टीम  में हिमाचल की एक खिलाड़ी शामिल था। चंबा जिला के डलहौजी उपमंडल के ओसल पंचायत के खरंदर फाती गांव के रहने वाले वरुण कुमार को हिमाचल सरकार  ने एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देगी।साथ में पुलिस विभाग में उसे डीएसपी बनाया जाएगा। ये जानकारी आज सदन में सीएम जयराम ने दी। इससे पहले वरुण को सरकार ने 75 लाथ देने का वादा  किया था लेकिन आज केवल राशि बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि अब गोल्ड मेडल हासिल करने वालों को 2 करोड़ नकद पुरस्कार, रजत पुरस्कार पाने वालों को 1 करोड़ 20 लाख , कांस्य पदक प्राप्त करने वालों को 1 करोड़ का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही योग्यता अनुसार नौकरी भी मिलेगी। सीएम ने बताया कि  सरकार ने पुरस्कार राशि बढ़ाई।  खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि गुरुवार को वरुण कुमार को 75 लाख की बात कही गई थी, लेकिन सीएम उनको बुलाकर राशि बढ़ाने को कहा। इसलिए नियमों में संशोधन कर यह राशि 1 करोड़ की गई है। खेल मंत्री ने कहा कि 7 करोड़ नाहन में एस्ट्रो ट्रफ के लिए दिया जाएगा। कांगड़ा चम्बा में एक एकेडमी खोलने पर विचार किया जाएगा। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *