शिमला,हिमशिखा न्यूज़
15 अगस्त को लेकर खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकियों का जवाब देने के लिए हिमाचल विधानसभा परिसर में आज सभी विधायकों ने तिरंगा झंडा लहराया। लेकिन इसमें भी कांग्रेस और बीजेपी के विधायक बंटे हुए दिखे। कांग्रेस विधायकों ने अलग से झंडा लहराया और बीजेपी विधायकों ने अलग झंडा लहराया। जबकि सदन के अंदर विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों दलों के विधायकों को एक बजे विधानसभा परिसर में तिरंगा लहराने की अपील की थी लेकिन इस बीच सदन के अंदर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध हो गया जिसे तिरंगा भी नहीं सुलझा पाया और कांग्रेस ने आधा घंटा पहले ही विधानसभा परिसर में तिरंगा लहराया जबकि बीजेपी विधायकों ने अलग झंडा लहराया।।नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि खालिस्तान समर्थको की तरफ से आ रही धमकियों से वे नहीं डरते हैं और 15 अगस्त को भी इसी तरह से हर कांग्रेस विधायक और प्रदेश कर लोग झंडा फहराएंगे। तिरंगे का अपमान किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि तिरंगा भारत की शान है और जो भी इसकी ओर नजर टेढ़ी करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के हर घर मे झंडा शान से फहराया जाएगा। खालिस्तान की धमकियों से प्रदेश के लोग और विधायक डरने वाले नहीं है।