Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सेशन हंगामे की भेंट चढ़ रहा है। सरकार और विपक्ष एक दूसरे पर सदन नहीं चलने देने की आरोप मढ़ रहे हैं। साथ ही एक दूसरे पर बदसलूकी के आरोप भी लगा रहे हैं। वहीं, सीएम जयराम ठाकुर विपक्ष के रवैये पर हैरानी जताते हुए जमकर भड़ास निकाली। जयराम ठाकुर ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने सदन का तमाशा बना कर रख दिया है। साथ ही हिमाचल सीएम विधायक जगत नेगी के बर्ताव पर भड़क गए। जयराम ठाकुर ने कहा कि जगत नेगी ने सत्ता पक्ष के लोगों को डराने व धमकाने का प्रयास किया। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कांग्रेस विधायकों को सदन की मर्यादा को समझना होगा।
 सदन की कार्यवाही नहीं चलने का ठिकारा कांग्रेस ने बीजेपी मंत्रियों  के माथे मढ़ा। प्रश्नकाल  शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री  ने कहा कि सदन को चलाने के लिए विपक्ष की बात सुननी पड़ेगी, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद विपक्ष को बोलने का मौका दिया जाएगा। विपक्ष ने सत्ता पक्ष के सदस्यों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया और नारेबाजी शुरू कर दी। संसदीय मंत्री विपक्ष को समझाने उठे, लेकिन विपक्ष ने एक न सुनी। विपक्ष बीते रोज विधानसभा में हुए हंगामे पर सत्ता पक्ष को घेरता रहा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि आरोप सत्ता पक्ष के सदस्य विपक्ष को धमकाने का काम सदन में कर रहे है। विपक्ष ने अपने सदस्य जगत नेगी के साथ दुर्व्यवहार पर मंत्री वीरेंद्र कंवर व राकेश पठानिया सहित 4 सदस्यों के खिलाफ सदन में नारेबाजी की। वहीं, विधायकों और मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ