Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ ​

हिमाचल में टेट परीक्षा प्रमाण पत्र  की वैधता अब आजीवन  भर के लिए कर दी गई है। यानी एक बार टेट पास करने के बाद इसकी डिग्री आजीवन भर चलेगी। इस बारे आज आदेश जारी  कर दिए गए हैं। जारी आदेशों में हिमाचल सरकार ने16 से ही अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रमाणपत्र की वैधता को आजीवन लागू करने को लेकर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। इससे पहले अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट पात्रता परीक्षा) के प्रमाण पत्र की वैधता सात वर्ष थी। केंद्र ने इसे आजीवन भर के लिए लागू करने का निर्णय लिया था। केंद्र के इस फैसले के बाद हिमाचल सरकार ने भी कैबिनेट बैठक   में केंद्र के इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी थी। इसी के चलते आज यह आदेश जारी किए गए हैं। अब अगस्त 2021 से ही टेट पास करने वाले अभ्यर्थियों के टेट प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन भर हो गई है। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ