Spread the love

शिमला,हिमशखा न्यूज़ 

देश में कोरोना संक्रमण के फैलाव पर नकेल कसने के मद्देनजर सरकार ने सामाजिक व धार्मिक समारोहों के साथ साथ सांस्कृतिक व राजनीतिक सभाओं में उमडऩे वाली भीड़ पर नकेल कस दी है। मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद इसे लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेशों के मुताबिक सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक व सांस्कृतिक समारोहों में इंडोर व आउट डोर स्थल पर होने वाले कार्यक्रमों में सभा स्थल की क्षमता का 50 फीसद लोग ही उपस्थित हो सकेंगे। इसके अलाव शिक्षण संस्थान शनिवार 4 सितंबर तक बंद रहेंगे। 5 सितंबर को रविवार का अवकाश होने की वजह से संस्थान बंद होंगे। आवासीय स्कूलों के लिए आदेश अलग से जारी किए जाने हैं। अलबत्ता शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मी शिक्षण संस्थानों में उपस्थित 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ