Spread the love

शिमला, हिमशिखा न्यूज़

हिमाचल में अब बारिश की सही जानकारी मिलेगी। हिमाचल का अब अपना पहला डोपलर वेदर रडार स्थापित हो गया है।ये कुफरी में स्थापित किया गया है। करोड़ों के लगे उपकरण पर अब मौसम की बेस्ट स्टडी की जाएगी।
बादल और वेवज़ की पूरी स्टडी की जाएगी। हिमाचल के लिए ये काफी बड़ा प्रोजेक्ट है जिसे अब सफल तौर पर लगा दिया गया है। ये रडार अब मंडी और डलहौजी में भी स्थापित किया जाना है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि हिमाचल में ये पहला रडार स्थापित किया गया है। जिससे मौसम की समय पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ