Spread the love

कुल्लू,हिमशिखा न्यूज

मलाणा में मिली दिल्ली के युवक की लाश
-कैंपिंग करने दोस्तों के साथ मलाणा आया था युवक

मलाणा गांव के समीप दिल्ली के युवक की संदिग्ध लाश मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ युवक मलाणा घूमने आए थे और यहां मलाणा के समीप धार गांव में कैंपिंग कर रहे थे। इस बीच जब रात को इंटरनेट नहीं चल रहा था तो एक युवक यश गौड जो बाहर नेट चलाने आया तो काफी देर तक बापस नहीं आया। फिर उनके दोस्तों ने तलाश शुरू की लेकिन अंधेरे में कोई पता नहीं चला। उप पुलिस अधीक्षक प्रियांक गुप्ता ने बताया कि सुवह जब दोस्तों ने देखा तो गांव के समीप उसकी लाश पड़ी थी। माना जा रहा है कि पांव फिसलने से युवक की मौत हुई। उप पुलिस अधीक्षक प्रियांक गुप्ता ने बताया कि लाश को कुल्लू अस्पताल के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी छानबीन जारी है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ