Spread the love

जुब्बल कोटखाई,हिमशिखा न्यूज़। 13/10/2021 

प्रत्याशियों के खर्च का सही आंकलन करने के लिए सहायक व्यय पर्यवेक्षक नियमानुरूप कार्य करें। व्यय पर्यवेक्षक महेश जिवाड़े ने जुब्बल-कोटखाई में सहायक व्यय पर्यवेक्षकों के साथ आयोजित बैठक के दौरान यह निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सहायक व्यय पर्यवेक्षक रजिस्टर में उम्मीदवार के व्यय का विवरण अंकित करें तथा उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत व्यय रजिस्टर से उसका मिलान करें। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि वीडियो सर्विलेंस टीम प्रत्याशियों की तरफ से आयोजित कार्यक्रमों, जलसों, रैलियों तथा अन्य आयोजनों में खर्च का अवलोकन कर ब्यौरा रजिस्टर में दर्ज कर रिपोर्ट सहायक व्यय पर्यवेक्षक को देंगे। उन्हांेने व्यय रजिस्टर का अवलोकन किया तथा कार्य को और अधिक निपुणता के साथ करने के लिए निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्याशी 30.8 लाख से अधिक की राशि खर्च न करें यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उप-चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारी परस्पर तालमेल के साथ सक्रियता से कार्य करें।
इस अवसर पर सहायक व्यय पर्यवेक्षक विवेक सिंह वर्मा, यशवंत एवं प्रदीप कुमार ने व्यय पर्यवेक्षक को जानकारी उपलब्ध करवाई।  

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *