जुब्बल कोटखाई,हिमशिखा न्यूज़। 13/10/2021
रिटर्निंग अधिकारी 65-जुब्बल कोटखाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि आज 65-जुब्बल कोटखाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पहले चरण का प्रशिक्षण सेक्टर, प्रिजाईडिंग एवं पोलिंग अधिकारियों को दिया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदान केन्द्रों में इनके द्वारा चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए यह प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने कहा कि इस दौरान मास्टर ट्रेनर ईवीएम के द्वारा सेक्टर अधिकारी तथा प्रिजाईडिंग अधिकारी एवं पोलिंग अधिकारी को ईवीएम संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान चुनाव कानूनगो रोहडू प्रणीत तथा चुनाव कानूनगो जुब्बल-कोटखाई रामलाल ने प्रशिक्षण के दौरान मतदान केन्द्र में ईवीएम का प्रयोग कैसे करना है इस विषय में पूर्णतयः जानकारी प्रदान की।