Spread the love

मंडी,हिमशिखा न्यूज़। 23/10/2021 

उपचुनावों में और 2022 में भी भाजपा ही जीत दर्ज करेगी : खन्ना

भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने अपने मंडी संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान जोगिंदर नगर मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं में चुनावों को लेकर नए जोश का संचालन किया।
अविनाश राय खन्ना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार इन उपचुनावों में भाजपा भारी मतों से जीत प्राप्त करने वाली है और आगामी 2022 में एक बार फिर भाजपा प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और हमारे कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी है। भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता भी विश्व के सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन का अध्यक्ष बन सकता है इसका उदाहरण यहाँ के जगत प्रकाश नड्डा है और सभी प्रदेशों में एक साधारण कार्यकर्ता भी प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है ऐसा कांग्रेस में संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कार्यकर्ताओं में इन चुनावों को लेकर अद्भुत जोश देखने को मिला, प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यों से संतुष्ट है और जिस प्रकार से प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आम जनता का दर्द समझा है वह केवल इसीलिए संभव है क्योंकि वह एक गरीब परिवार से संबंध रखने वाले मुख्यमंत्री हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *