Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 23/10/2021 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल आनी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को करेंगे संबोधित 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप 25 अक्टूबर को कोटखाई  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने आज भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में भाजपा की उपचुनाव प्रबंधन समिति की बैठक ली । इस बैठक में सभी विभागों के प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संवाद किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सभी विभागों के आज तक के कार्यों की समीक्षा भी की और आगामी रणनीति को लेकर भी विस्तृत चर्चा की।24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आनी विधानसभा क्षेत्र में दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रातः 10:30 बजे शवाद और दोपहर 12:30 बजे निरमंड में मुख्यमंत्री जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में उपस्थित रहेंगे।25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी संसदीय क्षेत्र के किन्नौर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा और अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, इस दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *