Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 02/11/2021 

उपचुनाव ने साफ की फाइनल की तस्वीर-किरण धांटा 
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा ने उपचुनावों में कांग्रेस की चारों सीटों पर जीत को आने वाले  विधान सभा के चुनावों में सत्ता परिवर्तन का शंख नाद कहा। उन्होंने कहा की आज की जनता  जानकार है और वह जुमलों को अच्छी तरह से पहचानती है। आज  हर एक वर्ग महंगाई ,बेरोज़गार जैसी समस्याओं से परेशान है और वे उम्मीद करते है कि सत्तासीन सरकार उन्हें समाधान देगी परन्तु सत्तासीन भाजपा सरकार इस में बुरी तरह से असफल हुई है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की जीत यह संकेत कर रही है कि जनता कांग्रेस पार्टी से उम्मीद बांधे है और कांग्रेस पर भरोसा करती है। प्रवक्ता ने जीत का श्रेय जनता के साथ साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिया और कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह राठौर जी ने जिस तरह से संगठन को मजबूत किया है ये उपचुनावों की जीत उस का ही परिणाम है। प्रवक्ता ने कहा की आज कांग्रेस का हर एक नेता एकजुटता में काम कर रहा है और उनके योगदान से संगठन मजबूत हुआ  है। प्रवक्ता ने कहा कांग्रेस की इस विजय की लहर का श्रेय कांग्रेस के मेधावी नेताओं और कार्यशील व  कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाता है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *