Spread the love

भाजपा इन उपचुनावों के नतीजों की करेगी समीक्षा : कश्यप 
• सभी जीते प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी• सभी विधानसभा क्षेत्रों की होगी समीक्षा 
शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि हम इन उपचुनावों में जन मत को स्वीकार करते है और सभी चारों जीते हुए प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते है। उन्होंने कहा की इन चुनावों में परिणाम हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे, भाजपा अपने स्तर पर इन चुनावों की समीक्षा एवं आत्ममंथन करेगी। समीक्षा के दौरान जो भी कमियां सामने आएगी उनको सुधारा जाएगा। भाजपा 2022 में जीत हासिल कर सके लिए सभी कमियों को सुधारकर हम आगे बढ़ेगे।कश्यप ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के इतिहास में पहेली बार इतने कम अंतर से कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। संसदीय क्षेत्र में कई स्थानों पर अप्रत्याशित नतीजे सामने आए है।सभी विधानसभा क्षेत्रों का क्षेत्रवार समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा की आने वाले समय मे संगठन व पार्टी स्तर पर किस प्रकार से आगे बढ़ना है उसकी समीक्षा कर विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *