Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 02/11/2021 

मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीती कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंची।कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से भेंट की।उन्होंने प्रदेश में हुए चारों उप चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत के लिये उन्हें बधाई दी।
राठौर ने प्रतिभा सिंह को जीत की बधाई देते हुए उन्हें फूलों का गुच्छा  भेंट कर उन्हें  शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि उनकी मंडी संसदीय क्षेत्र की जीत कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत है और संगठन ने इसे एकजुटता और पूरी मजबूती के साथ लड़ा है।प्रतिभा सिंह ने अपनी जीत के लिये पार्टी संगठन,पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।उन्होंने कहा कि इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश उतपन्न हुआ है जो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *