Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 06/11/2021 

तेंदुए के हमले में लापता बच्चे का जंगल में मिला शव

शिमला के डाउनडेल इलाके से दिवाली की रात तेंदुए के हमले से लापता 5 साल के मासूम बच्चे का शव आज खोज अभियान में जुटी टीमों द्वारा जंगल में बरामद कर लिया गया है।
डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि बच्चे का शव जंगल में मिला है। इसे घटनास्थल से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज़ा जाएगा। फिलहाल पुलिस के सामने बच्चे की तलाश की चुनौती थी। लिहाजा, इस समय पुलिस केवल शव की बरामदगी की पुष्टि कर रही है। मासूम की मौत तेंदुए के हमले से हुई है या नहीं, इसकी तस्दीक की जा रही है।पुलिस के 50 जवानों के अलावा फॉरेस्ट विभाग के कर्मी वीरवार रात से लापता बच्चे की तलाश में जुटे थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ