कुल्लू,हिमशिखा न्यूज़। 06/11/2021
कुल्लू के प्रवेशद्वार भुंतर के पिपलागे में चार कमरों का डेढ़ मजिला मकान जलकर राख हो गया है। आग की घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग मकान की ऊपरी मंजिल में लगी। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़ नौ बजे सुशील पराशर के मकान में आग भड़क गई। इसके बाद लोग आग बुझाने के लिए दौड़े। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के प्रवेशद्वार भुंतर के पिपलागे में चार कमरों का डेढ़ मजिला मकान जलकर राख हो गया है। आग की घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग मकान की ऊपरी मंजिल में लगी। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़ नौ बजे सुशील पराशर के मकान में आग भड़क गई। इसके बाद लोग आग बुझाने के लिए दौड़े। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल और हवाई अड्डा प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लाखों की क्षति हो चुकी थी। अग्रिशमन विभाग के सब फायर ऑफिसर दुर्गा सिंह ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि सर्दियों के मौसम को देखते हुए लोग अपने घरों के नजदीक सूखी घास व लकड़ी आदि का भंडारण न करें। इससे आग का खतरा बढ़ जाता है।