शिमला,हिमशिखा न्यूज़, 07/11/2021
हिमालयन क्वीन से टकराने पर महेश भारद्वाज की मौतविश्व हैरिटेज कालका-शिमला रेल लाइन पर हिमालयन क्वीन ट्रेन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत शाम समर हिल रेलवे स्टेशन के नजदीक कालका से शिमला आ रही ट्रेन हिमालयन क्वीन से रेलवे ट्रैक के किनारे चल रहे महेश भारद्वाज निवासी लोयर फागली व उम्र 49साल को टक्कर लगी, जिससे वह घायल हो गया। रेलवे पुलिस ने महेश भारद्वाज को इसी हिमालयन क्वीन ट्रेन से पहले रेलवे स्टेशन पहुंचाया जहां से उसे 108 नंबर एंबुलेंस में उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल शिमला पहुंचाया तथा उसके परिवार जनों को सूचित किया। जानकारी है कि आईजीएमसी में उपचार के दौरान महेश भारद्वाज की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा उसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। रेलवे पुलिस थाना शिमला ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।