Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।07/11/2021 ​

राज्यपाल को कविता संग्रह भेंट किया

सिमरन अग्रवाल ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को आज राजभवन में अपनी कविता-संग्रह सौदाद-ए लव एवरलास्टिंग भेंट किया। किताब में प्रेम, आशा और आत्म प्रेम की खोज के बारे में लिखा गया है।राज्यपाल ने लेखिका के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कविताओं के माध्यम से उन्होंने गम्भीर विचारों को परदर्शित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी वे लेखन के क्षेत्र में अपने प्रयास जारी रखेंगी।सिमरन अग्रवाल का जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ में और पालन-पोषण शिमला में हुआ है। वर्तमान में वह डाॅ. यशवन्त सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन से वानिकी में बीएससी कर रही हैं। उनकी माता शिमला में अध्यापिका है और स्वयं भी एक कवयित्री हैं। पुस्तक में 8 विषयों पर आधारित 70 कविताओं का संग्रह है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ