कुल्लू,हिमशिखा न्यूज़।07/11/2021
कुल्लू में होगा यूआरएल बैटल ऑफ बैरियर्स का आयोजन।
पांच दिसंबर को कुल्लू में खलबली मचाएंगे ग्रेट खली
कुल्लू के ढालपुर मैदान में पांच दिसंबर को ग्रेट खली यूएफएल इवेंट का आयोजन करने जा रहे हैं। इवेंट का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के युवाओं को नशे से मुक्त कर खेलों की ओर प्रेरित करना है। यूएफएल इवेंट के सीएमडी मास्टर भूपेश चेयरमैन नकुल खुल्लर और निदेशक सोनू ठाकुर इस आयोजन की तैयारी में जुट गए हैं। जिला कुल्लू के नगर में स्थित पांच सितारा बड़ागढ एंड स्पा रिजॉर्ट में ग्रेट खली के ठहरने की उचित वयवस्था की गई है। फाइटिंग लीग के ब्रैंड अम्बेसेडर द ग्रेट खली ने यूएफएल के लिए नारा दिया है हम फिट तो इंडिया हिट अभियान के तहत खेलों में युवाओं की रुचि बढ़ने और नशा मुक्ति को लेकर किया जा रहा है इस मौके पर उन्होंने कहा कि इसमें भारत के अलावा 7 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया है और भारत का नाम विश्व में रोशन किया है । सीएमडी मास्टर भूपेश चेयरमैन नकुल खुल्लर और निदेशक सोनू ठाकुर ने बताया कि इससे पहले यूएफएल के नौवें सीजन का सफलतापूर्वक आयोजन करवा चुके हैं। कुल्लू में यू एफ एल के दसवें सीजन का आयोजन ज़िला कुल्लू के ढालपुर मैदान में 5 दिसंबर में किया जाएगा इस प्रतियोगिता में देश और विदेश के 20 नामी एम एम ए फाइटर हिस्सा लेंगे यह प्रतियोगिता द ग्रेट खली की मौजूदगी में होगी। फाइटिंग लीग के सीएमडी मास्टर भूपेश चेयरमैन नकुल खुल्लर और निदेशक सोनू ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर करने व खेलों की ओर प्रेरित करने को पांच दिसंबर को यूएफएल इवेंट का आयोजन कर रहे हैं इस प्रतियोगिता की टिकट सिर्फ वही व्यक्ति खरीद पाएंगे जिनको कोविड-19 वैक्सीन लग चुकी है टिकट खरीदते समय वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य होगा इस प्रतियोगिता का आयोजन कोविड-19 के सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि लड़कियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और अपना लोहा मनवा रहे हैं इस प्रतियोगिता में भी महिला दशकों की भागीदारी बेहतर होनी चाहिए ।