Spread the love

काँगड़ा,हिमशिखा न्यूज़।07/11/2021

एसएसपी कांगड़ा के दिशा-निर्देशानुसार नशे पर लगाम लगाने के लिए किए गए प्रयासों के चलते रविवार को थाना इंदौरा के अंतर्गत जिला नारकोटिक्स सेल द्वारा एक महिला से 6.47 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला नारकोटिक्स की टीम द्वारा रविवार को पठानकोट-जालंधर मार्ग पर गांव धमोता में हेड कांस्टेबल विपन कुमार की अगुवाई में छापामारी के दौरान शिमला देवी पत्नी जनक राज के पास से 6.47 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञात रहे कि इस परिवार पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *