Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़, 11/11/2021

हिमाचल प्रदेश राज्य आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट महासंघ ने आयुष विभाग में 80 नए आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों की नियुक्ति का स्वागत किया है।महासंघ के प्रधान तिलक ठाकुर और महासचिव कुलदीप चंदेल ने प्रेस में जारी इन नियुक्तियों हेतु मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री डा० राजीव सैजल, अतिरिक्त मुख्य सचिव आयुष निशा सिंह और निर्देशक आयुष विनय सिंह का धन्यवाद व आभार प्रकट किया है। आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों की नियुक्तियों से आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्रों का कार्य सुचारू रूप से चलेगा और प्रदेश की जनता भी आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से लाभान्वित होगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *