नुरपुर,हिमशिखा न्यूज़, 11/11/2021
पानी के टैंक से टकराई बाइक खेहर के युवक की मौत, दूसरा युवक घायल
जसूर,तलवाड़ा राजमार्ग के तहत पड़ते खेहर में एक ट्रैक्टर और मोटर साइकल की भयंकर भिंडत हो गई।इस हादसे में मोटर साइकल चालक युवा की मौके पर मौत हो गई।मोटर साइकल चालक के पीछे बैठे अन्य लडके को भी गंभीर चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार छत्र गांव का अभिषेक स्पुत्र वलबत सिंह (19) अपने दोस्त अभय के साथ मोटर साइकल पर सवार होकर नूरपुर बाजार में शापिंग करने के लिए गए थे।गांव में एक शादी होने वाली थी, जिसको लेकर वह खरीददारी करने के लिए निकले थे। दोपहर बाद अभिषेक नूरपुर से मोटर साइकल पर अपने दोस्त के साथ वापिस घर को जा रहा था, की इस बीच खेहर के पास उसकी एक ट्रेक्टर के साथ भयंकर टक्कर हो गई।यह टक्कर इस कदर भयानक थी की मोटर साइकल चालक लड़के का दिमाग तक सड़क पर जाकर गिरा है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ट्रैक्टर एक ईंट भट्ठे मालिक का है।ट्रैक्टर चालक वाटर टैंक से प्रवासी लेबर को ईंट बनाने के लिए पानी देने को लेकर खेहर ही तरफ से आ रहा था।ट्रैक्टर चालक ने अचानक बिना कोई सिग्नल दिए ही ट्रैक्टर दूसरी दिशा में मोड़ दिया जिसके चलते अभिषेक का मोटर साइकल बाटर टैंक के नीचे घूस गया।हादसा इस कदर जबरदस्त था की इलाके के लोग इकट्ठा होकर बचाव करने के लिए दौड़े,लेकिन उससे पहले ही अभिषेक की मौत हो चुकी थी।अभिषेक का पिता कांगड़ा केंद्रीय बैंक में कार्यरत हैं।उनकी एक बेटी और एक बेटा था।बेटे की एडमिशन जालंधर में एक संस्थान में करवा रखी थी और शादी के बाद उसे पडाई करने के लिए जाना था।उधर रेहन पुलिस चौकी प्रभारी नरेश कुमार का कहना की ट्रैक्टर चालक सैयद अली खिलाफ आईपीसी की धारा 279,3O4 तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।