Spread the love

शिमला हिमशिखा न्यूज़ 04/12/2021

शिमला में आज सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया जहां चलती कार आग का गोला बन गई। जानकारी के अनुसार ये हादसा सुबह 103 टनल के समीप पेश आया। गाड़ी नम्बर (UP81CM-6052) में अचानक आग लग गई जिस कारण गाड़ी बुरी तरह जल गई।दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है। हादसे के वक़्त गाड़ी में पांच लोग सवार थे जिसमे से दो लोगो को हल्के नुकसान की सूचना है। इन्हें IGMC हॉस्पिटल ले जाया गया है फ़ायर ब्रीगेड की मदद से गाड़ी मे लगी आग को बुझा दिया है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ