Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।।06/12/2021 

भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथी जयंती पर एबीवीपी द्वारा खीर प्रतीभोज किया गया।

एबीवीपी संजौली इकाई: बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर एबीवीपी द्वारा आज संजौली महाविद्यालय परिसर में उनकी याद में एक भोज का आयोजन किया गया। भोज में मीठी खीर का वितरण किया गया। जिसमें ढाई सौ छात्र-छात्राओं ने इसका लुत्फ उठाया। इसके अलावा काॅलेज के स्टाफ व शिक्षकों को भी इस खीर का आबंटन किया। उन्होंने एबीवीपी द्वारा इस तरह के आयोजन की प्रशंसा की और आगे भी इस तरह के आयोजन की अपील की गई।एबीवीपी की संजौली महाविद्यालय इकाई की प्रेस सचिव सिमरन भारद्वाज ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पहले काॅलेज के सभागार में एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता एकत्र हुए और बाबा साहिब की जयंती पर उन्हें याद किया गया। तथा उनके पद्चिन्हों पर चलने का संकल्प किया गया। और उनकी सोच को समाज के विभिन्न तबके तक पहुँचाने का भी संकल्प दोहराया गया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ