Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।।06/12/2021 

कांग्रेस महासचिव सगंठन रजनीश किमटा ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की 12 दिसम्बर को देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में जयपुर में होने वाली कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक होगी।उन्होंने कहा कि इस महारैली में प्रदेश भर से हजारों कांग्रेस।कार्यकर्ता भाग लेंगे।आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में इस रैली के लिये प्रदेश कांग्रेस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए किमटा ने पार्टी पदाधिकारियों को दिशानिर्देश देते हुए कहा कि इस रैली में प्रदेश की एक अलग ही छटा पहचान दिखनी चाहिए।उन्होंने कहा कि हाल।ही के उप चुनावों में पार्टी की शानदार जीत के बाद देशभर में प्रदेश कांग्रेस का एक बहुत बड़ा संदेश गया है।उन्होंने कहा कि इसी उत्साह और जोश के साथ जयपुर में प्रदेश कांग्रेस को अपनी मौजूदगी प्रदर्शित करनी है।रजनीश किमटा ने कहा कि आज जिस प्रकार देश मे महंगाई व बेरोजगारी बढ़ रही है, उससे देश प्रदेश का आम आदमी त्रस्त और दुखी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनावों के बाद केंद्र की मोदी सरकार को पेट्रोल व डीजल के बढ़ते मूल्यों पर रोक लगाते हुए इसे कम करना पड़ा है।इसी दबाव के चलते तीन कृषि कानून को भी मोदी को रद्द करना पड़ा है।उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में भाजपा के खिलाफ जनमत खड़ा होना शुरू हो गया है और इसकी शुरूआत प्रदेश में मंडी उप चुनाव में प्रदेश कांग्रेस की जीत से शुरू हो गई है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है।तीन विधानसभा उप चुनावों  में भाजपा को मिली करारी हार के बाद अब जयराम सरकार का सत्ता से बाहर जाना भी तय है।किमटा ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह इसी प्रकार एकजुटता के साथ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ जन आंदोलन में जुट जाएं।उन्होंने कहा कि लोगों को  भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाना ही कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य है।किमटा ने पार्टी पदाधिकारियों से जयपुर में होने वाली इस महारैली को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिये कोई कोर कसर नही रखने को कहा है।इसके लिए जो भी जिम्मेदारी जिस भी पदाधिकारी को दी गई है उसे उन्हें ईमानदारी से निभाने को कहा है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *