शिमला,हिमशिखा न्यूज़।।21/12/2021
कोरोना संकट टला नहीं -लोगों को सावधानी रखनी जरूरी -डाॅ0 तंवर
शिमला 21 दिसंबर । राज्य ज्ञान विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा धरेच पंचायत में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ं। जिसमें स्थानीय लोगों व स्कूली बच्चों को कोरोना अर्थात आॅमिक्रान की तीसरी लहर से बचाव बारे जागरूक किया गया । इस मौके पर संस्था की ओर से सात स्वास्थ्य किटंे भी बांटी गई जिसमें पंचायत के छः वार्डों और एक किट स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में दी गई और स्कूली बच्चों को जानकारी दी गई ।राज्य ज्ञान विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डाॅ0 कुलदीप तंवर ने बताया कि स्वास्थ्य किट में आॅक्सीमीटर, थर्मामीटर सहित अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध है । ताकि संभावित कोरोना की तीसरी लहर के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत लोग अपने घरों पर आॅक्सीजन स्तर व बुखार इत्यादि चैक करने की सुविधा उपलब्ध हो सके । उन्होने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है । कोरोना का नया स्वरूप आॅमिक्राॅन की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयार रहना होगा । बताया कि कोरोना संक्रमण के फैलने का मुख्य कारण लापरवाही है जिस बारे लोगों को सचेत रहना चाहिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने का परहेज करें अथवा मास्क अनिवार्य रूप से पहन कर जाएं। समाजिक दूरी भी बनाए रखें । इसके अतिरिक्त जिन व्यक्तियों द्वारा कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज नहीं लगाई गई है। ऐसे पात्र व्यक्ति अनिवार्य रूप से कोरोना वैक्सीन लगवा लें ।डाॅ0 तंवर ने बताया कि राज्य ज्ञान विज्ञान केंद्र द्वारा मशोबरा ब्लाॅक की सभी तीस पंचायतों को स्वास्थ्य संबधी जानकारी देने के लिए गोद लिया गया है। हर पंचायत मुख्यालय व सभी वार्डों में एक-एक स्वास्थ्य किट निःशुल्क बांटी जा रही है बताया कि वार्डों पर दी जाने किटोें को आंगनबाड़ी केंद्रों में रखा जाएगा ताकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आवश्कता पड़ने पर इसका उपयोग कर सके । शिविर में धरेच पंचायत के उप प्रधान बाबूराम, बीडीसी सदस्य लायक राम, सचिव राकेश वर्मा, सुरेश पुंडीर सहित धरेच पंचायत के अनेक गांव के लोगों ने भाग लिया ।