Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।।21/12/2021 

बालक-बालिका स्पर्धा अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक बने भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल 
• राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एक टीम का गठन किया गया • यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के शून्य से 6 वर्ष की आयु के 14 करोड़ बालक-बालिकाओं के कुपोषण को दूर करते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की 
शिमला, भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने जारी एक प्रैस बयान में बताया कि भारतीय जनता पार्टी देश से कुपोषण को समाप्त करने की दृष्टि से स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा अभियान को जन आंदोलन बनाने में काम करेगी जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एक टीम का गठन किया गया है जो स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा अभियान को जन आंदोलन में तबदील करने में अहम भूमिका निभाएगी। करण नंदा ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के शून्य से 6 वर्ष की आयु के 14 करोड़ बालक-बालिकाओं के कुपोषण को दूर करते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की है जिस योजना का नाम स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा रखा गया है। इस योजना का संचालन देश और प्रदेशों का महिला एवं बाल कल्याण विभाग करेगा। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस योजना को जन आंदोलन का रूप देते हुए स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएगी। इस कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 9 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जिसमें अनिल जैन, सांसद राज्य सभा एवं पूर्व राष्ट्रीय महासचिव को राष्ट्रीय संयोजक तथा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल को राष्ट्रीय सह संयोजक बनाया गया है व समिति के अन्य 7 सदस्यों में राष्ट्रीय महासचिव डी. पुरून्देश्वरी, सांसद सुधीर गुप्ता, सांसद संध्या राय, सांसद अरूण साव, महिला मोर्चा महामंत्री सुखप्रीत कौर, पूर्व अभिनेत्री खुशबू सुन्दर तथा सांसद सुनीता दुग्गल रहेंगे। भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ने बताया कि देश के सभी राज्यों की समितियों का गठन 22 दिसम्बर, 2021 तक हो जाएगा तथा मण्डल स्तर तक का गठन करते हुए 2 जनवरी, 2022 तक प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होनें कहा कि      8 जनवरी, 2022 से बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण का देशव्यापी अभियान शुरू होगा। करण नंदा ने बताया कि इस अभियान के संचालन हेतु एक बैठक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तत्पश्चात राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी0एल0 संतोष तत्पश्चात केन्द्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी के साथ सम्पन्न हो चुकी है। उन्होनें कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा अभियान को जन आंदोलन बनाकर कार्य किया जाएगा

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *