Spread the love

दिल्ली के छह अस्पताल बने हॉट स्पॉट, 59 डॉक्टर कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली,हिमशिखा न्यूज़ 05/01/2022

सफदरजंग अस्पताल में दो वरिष्ठ डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में आए हैं। यह दोनों किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए हैं। वहीं तीन डॉक्टर बाल रोग विभाग से हैं जिनकी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना वार्ड में तैनात कोरोना संक्रमण को लेकर एक बार फिर दिल्ली के अस्पताल हॉट स्पॉट बनने लगे हैं। बीते कुछ दिन में ही एक के बाद एक पांच बड़े अस्पतालों में कई डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार सफदरजंग अस्पताल में 23, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में 15, आरएमएल में 11, एम्स के ट्रामा सेंटर में छह और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के चार रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इन पांचों को मिलाकर दिल्ली में करीब 59 डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि इन अस्पतालों में करीब 80 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों की रिपोर्ट आना बाकी है। सफदरजंग अस्पताल में दो वरिष्ठ डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में आए हैं। यह दोनों किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए हैं। वहीं तीन डॉक्टर बाल रोग विभाग से हैं जिनकी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। फिलहाल इन संक्रमित स्वास्थ्यकर्मियों में ओमिक्रॉन वैरिएंट होने अथवा नहीं होने की पुष्टि नहीं हुई है। सभी अस्पतालों ने अपने यहां के संक्रमित कर्मचारियों की जानकारी देने से इंकार कर दिया लेकिन अलग अलग अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों से बातचीत में पता चला है

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ