Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 24/01/2022

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।राठौर ने अपने एक संदेश में तत्कालीन पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी ,जिन्होंने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आकर इस दिन प्रदेश को पूर्ण राज्य की सौगात दी थी उस समय प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व.डॉ.यशवंत सिंह परमार जिनके अथक प्रयासों से हिमाचल पूर्ण राज्य बना था को याद करते हुए कहा कि यह प्रदेश सदैव इन नेताओं का ऋणी रहेगा,जिनके बदौलत आज हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्य के तौर पर अस्तित्व में है।
राठौर ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह को भी याद करते हुए कहा कि डॉ.परमार के अथक प्रयासों से जहां हिमाचल की नींव रखी गई थी, वहीं, प्रदेश के आधुनिक स्वरूप का पूरा श्रेय वीरभद्र सिंह को जाता है,जिन्होंने प्रदेश में 6 बार मुख्यमंत्री के पद को शुशोभित किया और प्रदेश को विकास के शिखर पर पंहुचाया।
राठौर ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश आगे भी विकास की बुलंदियों को छूता हुआ आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ आगे बढ़ेगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *