Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 24/01/2022

कोरोना से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने बंदिशें एक माह के अंत तक यानी 31 जनवरी तक बढ़ा दी है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस व गणतंत्र दिवस को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य की उच्चस्तरीय समिति ने सभी जिलों के डीसी को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। इन निर्देशों के अनुसार इन दोनों समारोहों में खुले में क्षमता के 50 फीसदी लोग ही शामिल हो सकेंगे और निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ये सभी बंदिशें 31 जनवरी तक लागू रहेंगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ