देहरा,हिमशिखा न्यूज़ 28/01/2022
देहरा पुलिस ने पकड़ी 108 अवैध देसी शराब का जखीरा, ..
डाडासीबा के लोअर भलवाल में एक दुकान से देहरा पुलिस ने देसी शराब का जखीरा पकड़ा है। जिसमें प्योर संतरा की 107 व 1 पेटी हिमाचल नम्बर 1 की पेटी पकड़ी गई है। इसके सीधे तार समाजसेवी से जोड़े जा रहे हैं। जहां यह अवैध शराब पकड़ी है वहां आसपास मुकेश सोनू के ही ठेके हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सलापड़ और कांगू में जहरीली शराब से सात लोगों की मौत के बाद हरकत में आया राज्य कर और आबकारी विभाग अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्ती दिखा रहा है। इसी कड़ी में पालमपुर में भी हजारों अवैध शराब की पेटियां पकड़ी गई थी। अभी जो शराब की अवैध पेटियां पकड़ी गई है उसके आसपास मुकेश के ही ठेके हैं। यहां देहरा पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।बुधवार को डीएसपी देहरा अंकित शर्मा के निर्देशानुसार एसएचओ देहरा कुलदीप कुमार के नेतृत्व में एएसआई राजीव, हेड कांस्टेबल राजीव, राजेश, रोहित, पुष्पिंदर ने दुकान पर दबिश दी और देसी शराब की अवैध 108 पेटी बरामद की। अवैध शराब की पेटियां ठेके के सामने लोअर-भलवाल में एक दुकान में छुपाई हुई थी। देहरा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए शराब की पेटियों के मालिक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ देहरा कुलदीप ने कहा कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान 108 देसी संतरा मार्का अवैध शराब पकड़ी है। एसएचओ ने कहा कि यह अवैध शराब मुकेश सोनू की है। एसएचओ ने कहा कि लोअर भलवाल व आरा चौंक के आसपास इसके ही ठेके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। देहरा पुलिस शराब के अवैध कार्य करने वालों से सख्ती से निपटेगी। उन्होंने तमाम ठेके के मालिकों को हिदायत भी दी है कि कानून की पालना करते हुए अपना कार्य करें।