Spread the love

नई दिल्ली,हिमशिखा न्यूज़ 28/01/2022

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत शाम नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से राज्य में केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों में कार्य शीघ्र आरम्भ करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत किस्त जल्द जारी करने का भी आग्रह किया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को शिक्षा के क्षेत्र में संचालित की जा रही अन्य योजनाओं की प्रगति से भी अवगत करवाया।

केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि सीपीडब्ल्यूडी एक मास्टर प्लान तैयार करेगा और केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों जद्रांगल और देहरा में मार्च के अंत तक कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला भी उपस्थित थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *