Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 28/01/2022

शिमला में हिमाचल प्रदेश प्राईवट स्कूल फ़ेडरेशन के चैयरमेन रूप दास कश्यप की अध्यक्षता में आशियाना शिमला में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के प्रतिनिधियों के साथ बोर्ड द्वारा प्रायोजित मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें बोर्ड से लाईजिनिग ऑफ़िसर चंदर मनी , नीना ठाकुर व मेहर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा फ़ेडरेशन के महासचिव वी एन शर्मा शिमला ज़ोन की अध्यक्षा योगेश्वरी वर्मा व महासचिव कमलेश शर्मा कोषाध्यक्ष कुलदीप वालिया व सलाहक़ार एम पी शर्मा उपस्थित रहें। जिसमें न्यू एजुकेशन पॉलिसी को ले कर कार्यक्रम जो 14 फ़रवरी को शिमला के गेयटी थियेटर में होना निश्चित है उसके बारे में चर्चा हुई। जिसमें फ़ेडरेशन के अध्यक्ष ने बोर्ड के सम्मानित सदस्य से अपनी बात रखते हुए कहा कि अभी जब तक स्कूल नहीं खुल जाते तब तक कार्यक्रम करवाना सम्भव नहीं है। विभिन मुदो के ले कर चर्चा हुई, उन्होंने कहा कि जल्दी ही हम चैयरमेन बोर्ड से इसके बारे में मिलने जा रहें है और स्कूलों में आ रही अलग अलग समस्याओं के बारे में अपना पक्ष रखेंगे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *