Spread the love

कांग्रेस के युवा विधायक विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय बजट को युवा विरोधी बताते हुए इसे अंधेरे में तीर मारने की संज्ञा दी है।उन्होंने कहा है कि बजट में बेरोजगारी दूर करने के कोई सार्थक उपाय नज़र नही आये है और युवाओं के लिये कोई भी ऐसी योजना का उल्लेख नही है जिससे देश मे रोजगार के अवसर बढ़ सकें।
विक्रमादित्य सिंह ने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वही घीसा पीटा आंकड़ों का पिटारा है जिसमें देश को सब्ब्जबाग दिखाने का पूरा प्रयास किया गया है।बजट पूरी तरह दिशाहीन है जिसकी न तो कोई दशा ही है और न ही कोई दिशा,जिससे आम लोगों को कोई राहत मिलती।उन्हें नही लगता कि यह बजट देश मे लक्षित विकास दर हासिल करेगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ