Spread the love

चंबा,हिमशिखा न्यूज़ 02/02/2022

हिमाचल प्रदेश की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गई है। भूकंप के इन झटकों से किसी भी प्रकार के जानमाल के नुक्सान की सूचना नहीं है परंतु लगातार महसूस किए जा रहे भूकंप के इन झटकों से लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है।बता दे कि चंबा में आज सुबह करीब 11 बजकर 54 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था जबकि रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 2.7 रही। जिला में 1 हफ्ते के भीतर भूकंप का यह दूसरा झटका है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ