सोलन,हिमशिखा न्यूज़ 09/03/2022
गंभरपुल से कार नदी में गिरी, दो की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
सोलन के गंभरपुल से चंडीगढ़ नंबर की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गंबर नदी में जा गिरी । इस हादसे में गाड़ी में सवार एक पुरुष और एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली तो वह घटना स्थल पर पहुंचे और नदी से घायलों को बाहर निकलने का प्रयास किया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैं कि मृतक भाई बहन है जो किसी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। यह दर्दनाक हादसा किन कारणों के चलते हुआ है इसकी पुलिस जांच कर रही है । बता दें कि सोलन के गंभरपुल में लगातार हादसे हो रहे हैं । यहां पर अभी तक कई लोग अपने जीवन को गंवा चुके हैं।