Spread the love

किन्नौर,हिमशिखा न्यूज़ 09/03/2022


विधानसभा भवन से निकलीं चिंगारी किन्नौर जिले तक पहुँच गई हैं कांग्रेसी नेताओं ने सत्ता पक्ष को घेरने का काम शुरू कर दिया है किन्नौर विधायक जगत सिंह नेगी जब भी जनजातीय क्षेत्र के लोगों का मुद्दा सदन के अंदर उठाते हैं तथा जब भी सरकार को आईना दिखाते है तो भाजपा के मंत्रियों द्वारा हमेशा उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है जिसकी किन्नौर कांग्रेस कड़ी निंदा करती है । यह बात पू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम कुमार नेगी ने जारी प्रेस ब्यान में कही । उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पिछली बार सदन में मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा विधायक जगत सिंह नेगी के ऊपर बहुत ही अनपारलिमेंट्री शब्दों के प्रयोग किया गया था तथा इस बार भी पिछले कल सदन में मंत्री सुरेश भारद्वाज , राकेश पठानिया और स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा भी जगत सिंह के साथ जो व्यवहार किया गया वह निंदनीय है । उन्होंने कहा कि जब भी विधायक जगत सिंह नेगी जनजातीय क्षेत्रों के मुद्दे सदन में उठाते है तो वो मुख्यमंत्री व भाजपा के मंत्रियों से बर्दाश्त नहीं होता है तथा हमेशा सत्ता पक्ष की तरफ से बौखलाहट सामने आती है तथा भाजपा के मंत्री आपा खो बैठते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि आजकल यह देखने मे आ रहा है कि मुख्यमंत्री भी हमेशा गुस्से में नजर आ रहे हैं तथा वे कभी कर्मचारियों, कभी विधायकों पर गुस्सा करते नज़र आ रहे है जो कि उनके सरकार के अंतिम वर्ष के कार्यकाल की बौखलाहट को भी दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सदन के अंदर विधायक जगत नेगी से माफी नहीं मांगते है तो भविष्य में किन्नौर प्रवास के दौरान भी उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *