धर्मशाला,हिमशिखा न्यूज़ 12/03/2022
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने कंपार्टमेंट वाले प्रशिक्षुओं को किया प्रमोट।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2019-21 के उन प्रशिक्षुओं को प्रमोट कर दिया है, जिनका परीक्षा परिणाम कंपार्टमेंट रहा था। इन अभ्यर्थियों को अब ग्रेस मार्क्स देकर पास कर दिया गया है।इस दौरान थ्योरी और प्रैक्टिकल में कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम वाले अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने शैक्षणिक सत्र 2019-21 के अभ्यर्थियों को राहत दी है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने प्रशिक्षुओं को यह राहत कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के बाद दी है।